होम स्वीट होम। हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो जिसे वो तिनके तिनके जोड़कर आशियाना बना दे खुशियों का। खुशियां यूं ही नहीं आ जाती,खुशियों के आने के लिए उन सभी चीजों का योगदान होता है जिनसे हम घर सजाते है। कई बार कई चीजें पॉजिटिव एनर्जी देती है तो कई बार कुछ चीजें घर में नेगेटिविटी का कारण होती है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख समृद्धि का वास हो, खुशियां हमेशा उसके घर में बनी रहे।
अगर आप भी ये ही चाहते है तो एक बार इन होम डेकोर की चीजों को घर लाकर देखें, आपके घर से खुशियां कभी नहीं जाएंगी। साथ ही आपके जीवन में आयेंगे सकारात्मक बदलाव, जिनसे बदल जायेगा आपका जीवन।
- बुद्धा की मूर्ति
बुद्धा की मूर्ति जिसे देखते ही मन में शांति का भाव उत्पन्न हो जाता है। ये मूर्ति आपके ड्राइंग रूम को डिफरेंट लुक तो देती ही है साथ ही ये समृद्धि का प्रतीक भी है। आप इसे ड्राइंग रूम के अलावा गार्डन या किचन में भी रख सकते है। जितनी ज्यादा बुद्धा की मूर्ति की बड़ी होगी उतनी ही शांति आपको मिलेगी। यदि आप घर के मेन गेट पर बुद्धा की मूर्ति सजाते है तो हर आने वाले का मन पॉजिटिविटी से भर जाएगा। आप रूम के पूर्व दिशा में बुद्धा की मूर्ति रख सकते है।
- सकारात्मकता से भरी पेंटिंग्स
कुछ तस्वीरें ऐसी लगी होनी चाहिए घर में जिन्हे देखते ही मन ऊर्जा से भर जाए। कई ऐसी पेंटिंग्स होती है जो घर में समृद्धि लाती है ,जिनसे हमें धन का लाभ होता है। जैसे दौड़ते घोड़ों की फ़ोटो, गोल्डन फिश, झरने वाली सीनरी हो या बहती हुई नदी की तस्वीर, इनको लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। यदि आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आप सीधी सड़क जैसी तस्वीरे लगाएं। रिलेशंस को मजबूत बनाने के लिए आप फूलों या पक्षियों की फोटोज लगाएं।
- Wind Chimes
Wind Chimes घर की सुंदरता में चार चांद लगाती है। इसकी मीठी आवाज घर में सकारात्मकता फैलाती है। यह लकड़ी और लोहे की धातु दोनों से बनी होती है । घर के मुख्य द्वार पर Wind Chimes लटकाना शुभ माना जाता है। यह यदि धातु की आवाज वाली है तो घर के उत्तर पश्चिम एरिया में लगाएं। यदि लकड़ी वाली है तो दक्षिण क्षेत्र में लगाएं। यदि आप प्रवेश द्वार पर ये टांगते है तो धन का स्वागत होता है आपके घर में और यदि आप धन को घर से बाहर जाने से रोकना चाहते है तो बाथरूम के द्वार पर टांगिए।
- मनी प्लांट
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि मनी प्लांट घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है। मनीप्लांट को उत्तर दिशा में रखें जिससे आपका कैरियर नई ऊंचाइयों को छुए। मनी प्लांट से रूम सुंदर भिंलगता है साथ ही ऑक्सीजन भी साफ मिलती है। इसके अलावा आप अपने घर में बांस का पौधा भी लगा सकते है। जैसे जैसे बांस का पौधा बढ़ता है वैसे वैसे घर में सुख समृद्धि भी बढ़ती है।
- Aquarium
घर में Aquarium रखना बहुत शुभ माना जाता है। घर में एक नई जान आ जाती है इस से। यदि आप वित्तीय लाभ कमाना चाहते है तो मछलियों से भरा एक्वेरियम जरूर रखें। एक्वेरियम को लिविंग रूम में रख रहे है तो दक्षिण पूर्व दिशा में रखे। एक्वेरियम घर में रखने से हाइपर टेंशन, बीपी जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। घर में पॉज़िटिव नेस आती है।
- कछुआ
घर में धातु का बना कछुआ रखना बहुत शुभ फल देता है। कछुआ भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है जिसने पूरी श्रष्टि को अपनी पीठ पर उठा रखा है। घर में कछुआ रखने से आपको धन का लाभ होगा। सुख समृद्धि घर में बनी रहेगी। साथ ही परिवार के सदस्यों की आयु वृद्धि भी होती है और बीमारियां भी आपके घर के लोगों से दूर रहती है। चाहे परीक्षा में सफलता चाहिए या नौकरी घर में कछुआ रखना बहुत फलदायक होता है। यदि आप व्यापार करना चाहते है तो आप अपनी शॉप या फैक्ट्री में कछुआ जरूर रखें, इससे आपकी उन्नति होगी।
- हाथी के जोड़े
यदि आपको नौकरी या कैरियर से संबंधित कोई परेशानी है या आपका धन कहीं रुका हुआ है तो घर में चांदी के हाथी के जोड़े जरूर रखें। इससे आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी और आप सफलता की राह में आगे बढ़ेंगे।

सार में,
घर सिर्फ चार दीवारी से ही नही बनता। इस मे home decor का भी हाथ होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं के घर को किस प्रकार सजाया जाये, तो अपनी shopping list में ऊपर सुझाये वस्तुओ को ज़रूर शामिल करे।