हमारे शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है प्राणायाम। चेहरे पर एक तेज एक नई रौनक लाता है प्राणायाम। कई सारे प्राणायामों में से एक है सूर्यभेदी प्राणायाम। ये प्राणायाम बहुत सरल है। ये प्राणायाम एक श्वास तकनीक पर आधारित है। इसे करने से शरीर गर्म रहता है। यदि आपको अक्सर सर्दी जुकाम रहता है तो आप ये प्राणायाम जरूर करें। सूर्यभेदी प्राणायाम क्या है और इसे करने के क्या फायदे है, आइए जानते है…
क्या है सूर्यभेदी प्राणायाम
इंसान की दो नाड़ियां होती है, दो नाड़ियां यानि कि दो नासिकाएं। इसे से वो श्वास लेता है। योग में जो दाईं नासिका होती है उसे सूर्य नाड़ी और बांई नासिका को चंद्र नाड़ी कहा जाता है। दाहिनी नासिका से ही सूर्यभेदी प्राणायाम जुड़ा हुआ है। जब भी सूर्यभेदी प्राणायाम किया जाता है तो इसमें एक ही नासिका का प्रयोग होता है। नाक के दाहिने छिद्र से ही ये प्राणायाम किया जाता है। जब दांई नासिका से सांस अंदर लेते है तो ऊर्जा सूर्य नाड़ी से होकर बहती है। वही जब सांस बांई नासिका से छोड़ते है तो ऊर्जा चंद्र नाड़ी से होकर बहती है। ये प्राणायाम हमारी जीवन शक्ति को बढ़ाता है और किसी भी प्रकार की मानसिक बीमारी से हमें दूर रखता है।
सूर्यभेदी प्राणायाम करने के फायदे
सूर्यभेदी प्राणायाम करने के एक नहीं अनेक फायदे है। इसके फायदे जानकर आप इसे किए बिना रह नहीं पाएंगे….
पेट संबंधित परेशानी होगी दूर
जी हां सूरीभेदी प्राणायाम करने से आपके पेट s संबंधित सभी परेशानी दूर होंगी। पाचन क्रिया ठीक से होगी साथ ही पेट की गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
साइनस की समस्या से मिलेगी राहत
किसी भी प्रकार की श्वास से संबंधित बीमारियां दूर करता है सूर्यभेदी प्राणायाम। इसे करने से साइनस की परेशानी तो दूर होती ही है साथ ही ये प्राणायाम आंतों के कीड़ों को भी मारता है।
लीवर ठीक से काम करता है
सूर्यभेदी प्राणायाम श्वास की एक ऐसी तकनीक है जिससे हमारा लीवर सुचारू रूप से काम करता है। इस क्रिया को करने से हमारा खून भी साफ होता है।
लो ब्लडप्रेशर के लिए वरदान
यदि आपको लो ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम है तो आप सूर्यभेदी प्राणायाम नियमित रूप से करें। इसे करने से आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज ये प्राणायाम न करें।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
स्ट्रेस, डिप्रेशन, और टेंशन ये तो आजकल की आम बीमारियां हो गई है। सूर्यभेदी प्राणायाम करने से आपका माइंड रिलेक्स रहता है जिससे कोई भी तरह की मानसिक परेशानी आपको नहीं सताती है।
चेहरे पर चमक लाता है
सूर्यभेदी प्राणायाम चेहरे पर एक कांति लाता है। इसे करने से चेहरे की झुर्रियां दूर होती है और बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं होता है।
पॉजिटिविटी आती है
सूर्यभेदी प्राणायाम करने से लाइफ में एक सकारात्मकता आती है। आप खुश रहने लगते है। यदि आप पॉजिटिव सोच रखते गई तो आप कुछ भी नया करने के लिए स्वयं को मोटिवेट करते है। ऐसे में आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
चलते चलते
इन सभी फायदों के अलावा सूर्यभेदी प्राणायाम बांझपन को भी दूर करता है। इसे करने से मोटापा भी कम होता है और कफ संबंधित बीमारियों में भी राहत मिलती है। अपने दैनिक जीवन में इसे जरूर शामिल करें।