आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान को खुद के लिए समय नहीं है तो अपने भोजन के लिए समय कैसे निकलेगा। लेकिन हमारी हेल्थ पर और हमारे वेट पर भोजन के समय का बहुत प्रभाव पड़ता है। शायद आपको ये जानकर आश्चर्य हो कि यदि हम सही समय पर भोजन नहीं करते या दिन भर का कोई मील स्किप करते है तो हमारा वेट बढ़ सकता है। जी हां पूरे दिन का हर मील हमारी बॉडी के लिए जरूरी है लेकिन टाइम पर खाया गया खाना ही हमारी सेहत को बनाए रखेगा वरना आपको सामना करना पड़ेगा कई शारीरिक समस्याओं का। कई बार हम गलती कर बैठते है कि बस पेट ही तो भरना है तो कुछ भी खा लिया पर ये गलत हैबिट है इसे तुरंत बदलिए। आपका पेट आपके शरीर का इंपोर्टेंट पार्ट है न कि डस्टबिन कि कुछ भी डालते गए। आइए जानते है सही फूड हैबिट्स के बारे में….
- जल्दबाजी में न खाएं खाना
कई बार हम जल्दी में या यूं कहें कि ठूंसकर खाना खाते है। वजह वही कि टाइम नहीं है, लेट हो रहा है, ऑफिस जाना है, कोई आने वाला है घर तो घर जल्दी पहुंचना है, वगेरह वगेरह। पर इन बहानों से हम किसे धोखा दे रहे है, खुद को। हम खुद का ही नुकसान पहुंचा रहे है। सबसे पहले तो इस आदत को सुधार लें। आराम से बैठकर भोजन करें। वरना आपको एसिडिटी, गैस, कांस्टीपेशन जैसी बीमारियों हो जाएंगी। आप बैठकर चबा चबा कर खाना खाएं। बचपन से हम सुनते आ रहे है कि चबा चबा कर खाना खाओ, इसका भी एक साइंटिफिक रीजन है। जब हम चबा कर खाना खाते है तो हमारे मूंह की लार खाने के साथ मिल जाती है और इसकी वजह से खाना आसानी से पच जाता है। और हमें पेट संबंधित परेशानियां नहीं होती। किस समय क्या भोजन करें आइए जानते है।
- ब्रेकफास्ट का सही समय
दिन का फर्स्ट मील होता है ब्रेकफास्ट जो कि सबसे जरूरी होता है हेल्थ के लिए। ब्रेकफास्ट आपको सुबह उठने के आधे घंटे के अंदर कर लेना चाहिए। सुबह का नाश्ता आपको दिन भर की ऊर्जा देता है। सुबह फ्रेश होने के बाद आप पहले गरम पानी पिए दो ग्लास फिर आधे घंटे बाद जो भी चाय या कॉफी पीते है वो पिएं। सुबह 10 बजे से पहले नाश्ता हो जाए आपका ये ध्यान रखें। नाश्ते में कोशिश करें कि प्रोटीन डाइट शामिल करें। प्रोटीन को पचाने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है इसलिए नाश्ते में प्रोटीन लेना चाहिए ताकि दिन भर में प्रोटीन आसानी से पच जाएं।
- लंच का सही समय
लंच यानि दोपहर का खाना, इसमें और नाश्ते के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतर होना चाहिए। यदि आपने सुबह 7 बजे नाश्ता किया है तो 11.30 तक दोपहर में खाना खा लें। ऐसे ही अपने नाश्ते के टाइम के अनुसार अपना दोपहर के खाने का समय रखें। शाम 4 बजे बाद लंच नहीं करना चाहिए। दोपहर के भोजन में आप दाल, चावल, दो चपाती और सब्जी खा सकते है। एक बात विशेष ध्यान रखें कि जब आप भोजन खाए उससे आधा घंटा पहले एक पूरी प्लेट भरकर सलाद खाले। फिर आधे घंटे बाद भोजन ग्रहण करें।
- डिनर का सही समय
शाम के समय जैसे 4 बजे के आस पास आप चाय, दूध के साथ बिस्किट्स वगेरह ले सकते है ताकि लंच और डिनर के बीच ज्यादा अंतर न रहे। शाम को 5,6 बजे तक आप फल भी खा सकते है। ऑयली और स्पाइसी फूड से बचे। रात का खाना यानि डिनर शाम 7 बजे तक कर ले ताकि ये अच्छे से पच जाए। रात का भोजन हमेशा हल्का ही करें जो आसानी से पच जाए। हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। क्योंकि दिन में तो हम किसी न किसी कार्य में व्यस्त रहकर अपना भोजन पचा लेते है पर रात में अक्सर हम खाना खाकर सो जाते है। जबकि ये गलत है रात के खाने और हमारे सोने के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर होना चाहिए। खाना खाते ही कभी न सोए, थोड़ा टहल कर ही सोएं। इससे नींद भी अच्छी आएगी और पेट संबंधित समस्या भी नहीं होगी।

ये है आपके दिन भर के भोजन को करने का सही समय। यदि आप इसे अपनाते है तो आप एक स्वस्थ जीवन की ओर अपना कदम बढ़ाते है।
Read More…….What is correct amount of fiber to eat in a day?